सीरियाई शांति वार्ता का नया चरण 24 अगस्त को : संयुक्त राष्ट्र

New phase of Syrian peace talks on 24 August: UN
सीरियाई शांति वार्ता का नया चरण 24 अगस्त को : संयुक्त राष्ट्र
सीरियाई शांति वार्ता का नया चरण 24 अगस्त को : संयुक्त राष्ट्र
हाईलाइट
  • सीरियाई शांति वार्ता का नया चरण 24 अगस्त को : संयुक्त राष्ट्र

जेनेवा, 25 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजनयिक गेर पेडरसन 24 अगस्त को सीरियाई संवैधानिक समिति के नए सत्र को आयोजित करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए, जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सूचना कार्यालय के प्रमुख अलेजेन्द्र वेलुसी ने कहा, पेडरसन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को कहा है कि उन्होंने समिति के सह अध्यक्षों से निर्णय पर सहमति ले ली है।

इससे पहले गुरुवार को, पेडरसन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सीरियाई स्थिति पर नवीनतम जानकारी दी थी और कहा था कि उन्होंने सभी पक्षों को एक फलदायी शांति वार्ता के लिए तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि इसके बाद हम लगातार व्यापार-जैसे और महत्वपूर्ण सत्रों में आगे बढ़ पाएंगे।

सीरियाई संवैधानिक समिति को 30 अक्टूबर 2019 को आधिकारिक रूप से लांच किया गया था। इसमें सीरियाई सरकार के प्रतिनिधि, विपक्षी, सिविल सोसायटी के सदस्य शामिल हैं।

इस समिति ने बीते वर्ष नवंबर में बिना किसी खास प्रगति के दो सत्र आयोजित किए थे।

Created On :   25 July 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story