Coronavirus: पति बार-बार करता है सेक्स, परेशान पत्नी सरकार से बोली- लॉकडाउन हटा दो- देखें वीडियो

Sex Demand disturbed African woman appeals to president of Ghana Nana Addo Dankwa to end lockdown
Coronavirus: पति बार-बार करता है सेक्स, परेशान पत्नी सरकार से बोली- लॉकडाउन हटा दो- देखें वीडियो
Coronavirus: पति बार-बार करता है सेक्स, परेशान पत्नी सरकार से बोली- लॉकडाउन हटा दो- देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के ज्यादातर देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से लॉकडाउन (lockdown) लागू किया गया है। भारत में भी लॉकडाउन की समय-सीमा को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। इस दौरान लोग घरों में कैद हैं। आम जन-जीवन पूरी तरह से थम गया है। सरकार ने ये कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। लॉकडाउन की वजह से लोगों को दैनिक जरुरतों की चीजों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं कुछ देशों में महिलाएं भी कई तरह की चुनौतियां झेल रही हैं।

घरों में कैद लोग टीवी, मोबाइल, इंटरनेट के अलावा सेक्स लाइफ (sex life) को भी काफी इंजाय कर रहे हैं। वहीं कुछ महिलाएं सेक्स (Sex) की ज्यादा डिमांड से परेशान हैं। दिन-रात बार-बार सेक्स से परेशान ऐसी ही एक महिला का दर्द सोशल मीडिया पर फूटा है। दरअसल जिन महिलाओं के पति के पास घर पर रहते हुए कोई काम नहीं बचा है, वो बार-बार सेक्स की डिमांड कर रहे हैं। अफ्रीका के देश घाना (Ghana) में एक महिला ने वीडियो बनाकर सरकार सामने अपना दर्द बयां किया है। महिला ने घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो अडो (president nana akufo-addo) से लॉकडाउन खत्म करने की अपील की है।

Saddo Sports नाम से यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो अपलोड किया गया है। जिसमें महिला सरकार से लॉकडाउन खत्म करने की अपील कर रही है। बता दें कि घाना के स्थानीय मीडिया में इसी वीडियो के हवाले से खबर प्रकाशित की जा रही हैं।

 

सरकार दे पति को ऑफिस जाने की अनुमति
सेक्सुअल तौर पति से परेशान महिलाओं ने सरकार से अपील की है कि अगर लॉकडाउन को खत्म नहीं किया जा सकता है तो सभी दफ्तरों और ऑफिसों को खोल दिया जाए। ताकि हमारे पति काम पर जा सके हैं और हमें इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। घाना के स्थानीय मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक घाना की बहुत से महिलाओं ने दावा किया है कि वे लॉकडाउन के दौरान अपने पति की बार-बार सेक्स डिमांड (Sex Demand) से तंग आ चुकी है। महिलाओं का कहना है कि ज्यादा सेक्स करने से हमारी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन पति की डिमांड कम नहीं हो रही है। 

टीवी देखी, खाना खाया, फिर सेक्स
ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला कह रही है कि मेरी नींद नहीं खुलती कि पति सेक्स के लिए तैयार रहता है। पहले उसे संतुष्ट कीजिए, फिर किचन में जाकर खाना बनाइए, वह खाना खाएगा, फिर टीवी देखेगा और कुछ देर में ही फिर सेक्स की डिमांड करेगा। फिर सेक्स, फिर सेक्स, फिर सेक्स...क्या महिलाएं लॉकडाउन में सेक्स के लिए रह रही हैं। या सच में हम कोरोनावायरस के डर से घरों में कैद हैं, हम तो अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए लॉकडाउन में हैं ना? मेरा पति बहुत ज्यादा सेक्स कर रहा है।" मैं सरकार से मदद चाहती हूं। 

बता दें कि घाना में अब तक 636 से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 8 लोगों की मौत भी हो गई है। सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अफ्रीकी देश में अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। स्थानीय वेबसाइटों ने महिला के वायरल वीडियो के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि लॉकडाउन में एक महिला अपने पति की जरुरत से ज्यादा सेक्स डिमांड से परेशान है। सेक्स डिमांड से पीड़ित महिला का कहना है कि पति की अजीबो-गरीब हरकतों से परेशान हो चुकी हूं। परेशान महिला घर से भागकर वहां पहुंची जहां वह नौकरी करती है और वहीं से वीडियो बनाकर अपना दुखाड़ा बयां किया। उसने वीडियो में लॉकडाउन तोड़ने पर संभावित कार्रवाई पर उम्मीद जताई सिक्यॉरिटी फोर्सेज उसकी मजबूरी को समझेंगे।
 

Created On :   15 April 2020 4:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story