भारतीय इंजीनियर के हत्यारे को US कोर्ट ने दी उम्रकैद, 50 साल तक पैरोल नहीं

US Man who killed Indian Engineer sentenced to life in prison
भारतीय इंजीनियर के हत्यारे को US कोर्ट ने दी उम्रकैद, 50 साल तक पैरोल नहीं
भारतीय इंजीनियर के हत्यारे को US कोर्ट ने दी उम्रकैद, 50 साल तक पैरोल नहीं

डिजिटल डेस्क, ओलाथे। नस्लीय घृणा के चलते अमेरिका में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या करने वाले दोषी को US कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्यारा अमेरिकी नौसेना का पूर्व अधिकारी एडम पुरिंटोन (52) है, जिसने पिछले साल अमेरिका के शहर ओलाथे में वारदात को अंजाम दिया था। 22 फरवरी 2017 को हुई इस घटना ने अमेरिका में आए दिन होते नस्लीय भेदभाव को फिर चर्चा में ला दिया था। इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था।

इस मामले में कंसास के फेडरल जज ने शुक्रवार को पुरिंटोन को दोषी करार देते हुए इंजीनियर की हत्या के लिए उम्रकैद और बाकी दो लोगों को गोली मारने के आरोप में 165-165 महीने की सजा सुनाई। इस तरह अपराधी की कुल सजा उम्रकैद और 27 साल 6 महीने की जेल है। कोर्ट के फैसले के अनुसार, अपराधी को 50 साल तक कोई पैरोल भी नहीं मिलेगी। उसे 50 साल के बाद पैरोल के लिये योग्य माना जाएगा।

नस्लीय घृणा के चलते की थी हत्या
अमेरिका के ओलाथे शहर के ऑस्टिन बार में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास और उनके दोस्त आलोक मदसानी की अमेरिकी नेवी अफसर एडम पुरिंटोन से बहस हुई थी। बहस के दौरान एडम ने भारतीय मूल के इन लोगों पर नस्लीय टिप्पणी कर अमेरिका से चले जाने को कहा था। उसने दोनों को आतंकी कहा था। वह बोला था कि तुम अमेरिका में क्यों आए हो? इस देश से निकल जाओ। बहस के बाद एडम को बार से निकाल दिया गया था। थोड़ी ही देर में वह गन लेकर लौटा और दोनों पर गोली चला दी। इसमें श्रीनिवास की मौत हो गई और मदसानी जख्मी हो गए। इस घटना में बीच-बचाव के लिए आगे आए एक अन्य शख्स ईयान ग्रिलट भी गोलीबारी में घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया था, जिसे बाद में एक दूसरे बार से पकड़ा लिया गया।

Created On :   5 May 2018 9:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story