Russia-Ukraine War: रूस ने साधा राजधानी कीव पर भारी निशाना, सुनाई दी बड़े धमाकों की आवाज, दो लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर आई सामने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से भी ज्यादा वक्त से युद्ध चल रहा है लेकिन इन सबके बाद भी दोनों ही देशों की तरफ से हमले नहीं थम रहे हैं। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर से भारी हमला किया है। रूस की तरफ से किए गए हमले लोगों को दूर तक सुनाई दिए हैं। इन धमाकों में दो लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर सामने आई है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने जानकारी दी है कि रूस की सेना ने शुक्रवार को कीव पर बड़े हमले किए हैं। एयर डिफेंस सक्रिय हैं और राजधानी में कई विस्फोट हुए हैं।
कीव के मेयर ने क्या कहा?
कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने अपने टेलीग्राम पर पोस्ट किया है कि कीव में डिफेंस फोर्सेज एक्टिव हैं। राजधानी पर दुश्मन का बड़ा हमला हुआ है। इसके अलावा उन्होंने पूर्वी द्निपोव्स्की जिले में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी है।
यह भी पढ़े -दिल्ली ब्लास्ट मामले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर को बनाया कथित रुप से आरोपी, इस संबंध में हो रही जांच
बड़ी इमारत ढही
क्लिट्स्को ने बताया है कि रूस के हमले में नीप्रो नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नीप्रोव्स्की जिले में एक पांच मंजिल की बिल्डिंग ढह गई है। दूसरी तरफ स्थित पोडिल जिले में भी एक ऊंची इमारत में आग लग गई है और पोडिल्स्की जिले में भी एक आवासीय इमारत में आग लग गई है।
रूस की मिसाइलों ने साधा निशाना
यूक्रेन की वायु सेना ने जानकारी दी है कि रूस की मिसाइलें कीव और कई अन्य क्षेत्रों पर निशाना साधा है। रूस ने साल 2022 में यूक्रेन पर हमला शुरू किया था और अब भी रूस यूक्रेन के खिलाफ हमले कर रहा है।
Created On :   14 Nov 2025 10:46 AM IST












