PM Modi 12 Year Tenure: सचमुच में वे एक बहुत बढ़िया प्रधानमंत्री...राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी बधाई

सचमुच में वे एक बहुत बढ़िया प्रधानमंत्री...राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई दी है। मोदी सबसे ज्यादा दिनों तक ( 4,399 दिन) सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस उपलक्ष्य पर देश की राजनधानी नई दिल्ली में भारत मंडपम में एनडीए नेताओं की बैठक।

पीएम मोदी को ट्रंप ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले पीएम बनने पर बधाई। वे सचमुच एक बहुत बढ़िया प्रधानमंत्री हैं। वह मजबूत और समझदार इंसान हैं। उन्हें जीवन में आगे भी बहुत बड़ी सफलताएं मिलेगी।' ट्रंप के बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारे दोनों देशों और दुनिया के फायदे के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की दिशा में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

पीएम मोदी ने NDA नेताओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धि बताई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ग्रोथ रेट में न सुशासन था, न नीति, न नीयत और ना निर्णय। पहली बार अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार आई, तब जाकर हमें एक झलक दिखी कि विकास में गति कैसे आती है। लेकिन, दुर्भाग्य से 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर में और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया।'

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

उन्होंने कहा, 'एनडीए के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था। देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है। बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था, 'हिंदू ग्रोथ रेट' यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया।'

Created On :   11 Jun 2026 12:27 AM IST

Tags

Next Story