US Embassy: अमेरिकी दूतावास की भारतीय छात्रों को सख्त चेतावनी, उल्लंघन करने पर बढ़ सकती है मुश्किलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों के लिए चेतावनी जारी की है। उसने अपनी चेतावनी में साफ कहा है कि किसी तरह के नियमों के अल्लंघन पर अमेरिका से भारतीय छात्रों को निकाला जा सकता है। यह भी बताया गया है कि अमेरिकी वीजा एक विशेष सुविधा है न कि कोई अधिकार है। उसने आगे बताया कि अगर अमेरिका में रहते हुए कानून तोड़ते है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
यह भी पढ़े -खौफ में था PAK, जंग रुकवाने के लिए ट्रंप से लगाई थी गुहार, अमेरिका की सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिकी दूतावास ने दी चेतावनी
बुधवार को दूतावास ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी कानून तोड़ने की वजह से स्टूडेंट वीजा रद्द हो सकता है, डिपोर्टेशन किया जा सकता है और भविष्य में यूएस वीजा मिलना पर मुश्किलें हो सकती है।
दूतावास ने पोस्ट में लिखा, "अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करना आपके स्टूडेंट वीजा के सामने गंभीर संकट खड़ा कर सकता है। अगर आपको गिरफ्तार किया जाता है या आप किसी भी कानून का उल्लंघन करते हैं, तो आपका वीजा रद्द किया जा सकता है, आपको देश से निकाला जा सकता है, और भविष्य में आप अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हो सकते हैं। नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें।"
US ने क्यों दी ये चेतावनी?
यह चेतावनी मोटे तौर पर भारतीय स्टूडेंट को सतर्क करने के लिए है। गौरतलब है कि 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती दौरान में यूएस इमिग्रेशन पॉलिसी में सख्ती की गई थी। ट्रंप प्रशासन ने जनवरी 2025 से ही छात्र वीजा पर क्रैकडाउन शुरू किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट (खासकर भारतीयों समेत) के वीजा रद्द करने की कोशिश की गई।
अमेरिका ने इसमें मुख्य कारण बहुत छोटे है, जैसे पार्किंग उल्लंघन, किसी छोटी बात पर हुई गिरफ्तारी मामले शामिल किए हैं। इसके अलावा प्रो-फिलिस्तीन प्रोटेस्ट में शामिल हुए विदेशी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनके वीजा भी रद्द कर दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक पिछले साल छह हजार छात्रों के वीजा रद्द कर दिए गए थे, जिसमें भारतीय छात्र भी शामिल है।
Created On :   7 Jan 2026 6:45 PM IST













