US Visa Restrictions: पाकिस्तान के नागरिकों की एंट्री पर लगाई रोक, शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की आई प्रतिक्रिया, हम ट्रंप के साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप ने 75 देशों के नागरिकों के लिए प्रवासी वीजा पर रोक लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने 21 जनवरी से पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और रूस सहित कई देशों पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। अमेरिका का यह निर्णय पाकिस्तानियों के लिए किसी बेइज्जत से कम नहीं है। क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर कई बार व्हाइट हाउस का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अब वीजा बैन वाले देशों की सूची में शामिल करके अमेरिका ने उसकी हैसियत दिखाई है।
वीजा पर लगी रोक पर पाकिस्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने इस मामले को लेकर आज अपनी चुप्पी तोड़ी है। उसने सधा हुआ बयान देते हुए कहा है कि हम ट्रंप के संपर्क में हैं। उसने कहा कि अमेरिका अपने इमिग्रेशन सिस्टम की अंदरूनी समीक्षा करने के बाद फिर से वीजा प्रक्रिया शुरू कर देगा। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, "हम वीजा के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हूं। यह एक ऐसा बदलाव है जिस पर हम नजर रख रहे हैं। हम समझते हैं कि यह अमेरिकी इमिग्रेशन नीतियों और सिस्टम की समीक्षा की एक आंतिरिक प्रक्रिया है।" आगे उन्होंने कहा पाकिस्तान इसे अमेरिका की आंतरिक नीति समीक्षा का हिस्सा मानता है। हम उम्मीद करते हैं कि समीक्षा पूरी होने के बाद वीजा प्रक्रिया जल्द ही दोबारा शुरू हो जाएगी।
पाकिस्तान-बांग्लादेश को भी लगा बड़ा झटका
अमेरिका के द्वारा वीजा प्रक्रिया पर रोक लगाने वाले निर्णय से पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कई देशों को बड़ा झटका लगा है। यह प्रयास प्रवासियों पर नकेल कसने का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि हम 75 देशों के लिए आप्रवासी वीजा जारी नहीं करेंगे। क्योंकि प्रवासी अमेरिकी जनता की कल्याणकारी योजनाओं का दुरुपयोग करते हैं। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक यह सुनिश्चित न हो जाए कि दूसरे देश से आए लोग अमेरिकी जनता से संपत्ति का दोहन नहीं करेंगे।
Created On :   15 Jan 2026 6:56 PM IST












