White House Firing: कौन है व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाल नसीरे बेस्ट? पहले भी दे चुका है ट्रंप को धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह मानसिक रूप से परेशान था और खुद को यीशु मसीह का आधुनिक अवतार मानता था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई बार संदिग्ध हरकतों की वजह से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आ चुका था। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस ने आरोपी को मार गिराया।
यह भी पढ़े -असीम मुनीर ने पेजेश्कियन और गालिबाफ से की मुलाकात, ईरान के राष्ट्रपति ने इस्लामिक एकता पर दिया जोर
पहले भी दे चुका था ट्रंप को धमकी
रिपोर्ट के मुताबिक, नसीरे बेस्ट ने पहले सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने एक वीडियो में कहा था कि अगर वह पहले हुए हमले में शामिल होता तो ट्रंप बच नहीं पाते। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां उस पर नजर रख रही थीं।
अदालत के आदेश का किया उल्लंघन
जानकारी के अनुसार अदालत ने आरोपी को व्हाइट हाउस इलाके से दूर रहने का आदेश दिया था। इसके बावजूद वह दोबारा वहां पहुंच गया। अधिकारियों ने उसे चेकपॉइंट के पास संदिग्ध हालत में घूमते देखा। कुछ ही देर बाद उसने बैग से बंदूक निकाली और फायरिंग शुरू कर दी।
एफबीआई और सीक्रेट सर्विस जांच में जुटी
फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। आरोपी घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल (Kash Patel) ने कहा कि एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी सबूत सामने आने के बाद जनता को पूरी जानकारी दी जाएगी।
Created On :   24 May 2026 9:00 AM IST













