मिडिल ईस्ट संघर्ष: 'जल्द ही दुनिया को मिलने वाली है गुड न्यूज' भारत में ईरान जंग पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

जल्द ही दुनिया को मिलने वाली है गुड न्यूज भारत में ईरान जंग पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उनका कहना है कि अगले कुछ घंटों में बड़ी घोषणा हो सकती है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान जंग समाप्त करने वाली डील के बेहद करीब पहुंच गई है। बता दें कि मार्को चार दिवसीय भारत के दौरे पर पहुंचे है। पहले दिन उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। वहीं दूसरे दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की।

अमेरिका ईरान बातचीत पर क्या कहा?

मार्को रूबियो ने बताया कि खाड़ी में स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट पर अच्छी खबर मिल सकती है। वो इस दौरान दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में हुई बातचीत से ईरान के साथ समझौते के संकेत मिले हैं। बहुत जल्द इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

अंतिम पहलुओं पर चर्चा जारी

अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषिणा की थी कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब है। जिसका मकसद ईरान युद्ध को खत्म करना और होर्जुम स्ट्रेट को दोबारा खोलना है। यह जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' शेयर किया है। उन्होंने आगे बताया कि इस समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर वार्ता जारी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि, ट्रंप ने इस दौरान यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस प्रस्तावित डील में किन-किन बिंदुओं को शामिल किया गया है।

कब हुआ था युद्ध शुरू?

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी, 2026 को ईरान पर पहला हमला किया था, जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए। जिसका असर दुनियाभर के लिए अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पड़ा है। दुनिया में ईंधन सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने लगी है।

Created On :   24 May 2026 6:11 PM IST

Tags

Next Story