हेयर केयर टिप्स: गर्मी में बालों का हो रहा बुरा हाल और नहीं हैं महंगे स्पा के पैसे? तो इन दो चीजों से घर पर ही बनाएं अपने बाल सिल्की

गर्मी में बालों का हो रहा बुरा हाल और नहीं हैं महंगे स्पा के पैसे? तो इन दो चीजों से घर पर ही बनाएं अपने बाल सिल्की
गर्मियां शुरू हो गई हैं और ऐसे में बालों का हाल बुरा हो जाता है और स्पा ट्रीटमेंट्स भी बहुत ही महंगे होते हैं। ऐसे में आप घर पर अपने बालों को चमकदार बना सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बालों की हालत बिगड़ने लगती है। तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से बाल सूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में लोग महंगे ट्रीटमेंट्स और सैलॉन की मदद लेते हैं। लेकिन हर बार इतना खर्च करना आसान नहीं होता। लेकिन आप घर पर भी अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। आपको बाहर जाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपके घर की रसोई में ही ऐसे आसान उपाय मौजूद हैं, जो बिना ज्यादा खर्च के बालों को फिर से सॉफ्ट और सिल्की बना देंगे।

दही और शहद का कमाल

बालों की देखभाल के लिए दही और शहद बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। दही में ऐसे गुण होते हैं जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं और रूखापन कम करते हैं। वहीं शहद बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार दिखते हैं। अगर इन दोनों को अच्छे से लगाया जाए तो ये दोनों ही सामग्री बालों को खूबसूरत बनाने में मददगार साबित होती हैं।

ऐसे तैयार करें आसान हेयर मास्क

इस नुस्खे को बनाने के लिए आधा कप ताजा दही लें और उसमें दो बड़े चम्मच शहद मिला लें। दोनों को अच्छे से फेंटकर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें, ताकि शहद ठीक से घुल जाए। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगा लें। करीब चालीस मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर हल्के शैंपू से धो लें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   29 March 2026 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story