Cleaning Tips: फ्रिज में जमी गंदगी और बदबू होगी दूर, सफाई का ये आसान तरीका आएगा काम

यह भी पढ़े -ईस्टर को फ्रेंड्स और फैमली के साथ मनाएं मेमोरेबल, इन बजट फ्रेंडली डेकोरेशन के साथ घर को सजाएं
सबसे पहले फ्रिज खाली करें
सफाई शुरू करने से पहले फ्रिज बंद कर दें। अंदर रखा सारा सामान बाहर निकाल लें। जो चीज खराब हो गई हो, उसे अलग कर दें। सामान निकालने के बाद फ्रिज के सभी रैक और ट्रे भी बाहर रख दें।
रैक और ट्रे धोएं
निकाले गए रैक और ट्रे को हल्के साबुन और पानी से धो लें। बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। धोने के बाद इन्हें कपड़े से पोंछकर कुछ देर सूखने दें।
अंदर की गंदगी साफ करें
एक कटोरी में पानी और थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें। इसमें कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें और फ्रिज की अंदर वाली दीवार, कोने और नीचे का हिस्सा साफ करें। जहां खाना गिरा हो, वहां अच्छी तरह पोंछें।
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल लुक को बनाना है यूनिक तो, ट्राई कर सकती हैं ये ट्रेंडी फारसी सलवार सूट
सामान वापस सही जगह रखें
सफाई पूरी होने के बाद अंदर का हिस्सा सूखे कपड़े से पोंछ लें। रैक और ट्रे वापस लगाएं। फिर खाने की चीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से रखें। दूध और जल्दी खराब होने वाली चीजों को सही जगह रखना बेहतर होता है।
Created On :   6 Sept 2026 1:56 PM IST












