ब्यूटी टिप्स: काले होठों से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से अपने होंठों को बनाएं गुलाब जैसे खूबसूरत!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डार्क पिगमेंटेड होंठ एक ऐसी इंसेक्योरिटी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। हमारी कई सारी आदतों के चलते हमारे होंठ काले हो जाते हैं। जिसमें स्मोकिंग, हार्मोनल इंबैलेंस, पोषण की कमी या दवाईयों का रिएक्ट करना भी शामिल हैं। साथ ही कई बार धूप से टैनिंग भी हो जाती है। अगर आप भी अपने पिगमेंटेड होंठों से परेशान हैं तो अब बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लाए हैं, जिनकी मदद से आप आराम से घर प ही अपने होंठों को गुलाब जैसा गुलाबी बना सकते हैं।
यह भी पढ़े -सर्दियों में अगर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन जरूरी टिप्स को जरूर करें फॉलो, घूमना हो जाएगा आसान
इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
नींबू का रस और शहद
नींबू का रस और शहद मिलाकर लगाने से होंठों का रंग हल्का हो सकता है। इन दोनों का पेस्ट लगाएं और फिर रातभर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके होंठों का पिगमेंटेशन जाने लगेगा।
चुकंदर का रस
चुकंदर का रस पीसकर लगाने से आपके होंठ गुलाबी होने लगते हैं। इसके लिए आप चुकंदर का रस अपने होंठों पर लगाएं और फिर उसको धो दें।
धुम्रपान से बचें
धुम्रपान करने से होंठों का पिगमेंटेशन बढ़ने लगता है। इसलिए अगर पिगमेंटेशन कम करना है तो सबसे पहले धुम्रपान से बचना होगा।
नारियल तेल
कई बार होंठ डिहाइड्रेटेड रहने से भी काले होने लगते हैं। इसलिए अपने होठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल तेल जरूर लगाएं।
गुलाब की पंखुड़ियां और दूध
गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें। इसके बाद लेप को होंठों पर लगाकर 15 मिनट के बाद धो दें।
यह भी पढ़े -महंगे प्रोडक्ट्स लगाने पर भी नहीं दिख रहा रिजल्ट? ये टिप्स स्किन को अंदर से बनाएंगी ग्लोइंग, पार्टी में दिखेंगी यूथफुल
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   2 Dec 2025 3:35 PM IST













