शादी के बाद मां और पत्नी में से किसी एक का देना हो साथ, ऐसी सिचुएशन को इन तरीकों के साथ आसानी से करें हैंडल

For any boy to choose between mother and wife, how to avoid such an opportunity
शादी के बाद मां और पत्नी में से किसी एक का देना हो साथ, ऐसी सिचुएशन को इन तरीकों के साथ आसानी से करें हैंडल
लाइफस्टाइल शादी के बाद मां और पत्नी में से किसी एक का देना हो साथ, ऐसी सिचुएशन को इन तरीकों के साथ आसानी से करें हैंडल

 डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंकिता राय, जब भी किसी लड़के की शादी होती है, तो उसके सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। किस बात पर वो मां साथ दे या फिर अपनी पत्नी का क्योंकि ये दोनों ही उसके लिए बहुत मायने रखते हैं। एक तरफ उसकी मां है, जिसने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया है। दूसरी तरफ उसकी पत्नी है, जो उसे बहुत प्यार करती है और उसके लिए शादी कर अपना घर और आराम की जिंदगी छोड़कर आई है। ऐसे में सास-बहू की सोच कई मुद्दों पर अलग हो सकती है। यहीं पर वो समस्या आती है कि लड़का किसका साथ दे। ऐसी सिचुएशन में अक्सर उसे समझ नहीं आता कि उसे क्या करना चाहिए। क्योंकि वह दोनों की भावनाओं को हर्ट नहीं करना चाहता। तो आज हम आप को बताने जा रहे हैं, कि अगर आप ऐसी स्थिति में पड़ते हैं, तो क्या करना चाहिए। 

गलत बातों से बनाएं दूरी
लड़के के लिए सबसे अच्छा तरीका है सास-बहू के बीच खुद को फंसने से बचाए। अगर आप की मां और पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर मतभेद है तो आपको किसी की तरफ राय देने की जरूरत नहीं है। आप को दोनों में से किसी एक को चुनने की कोई जरुरत नहीं है। उन्हें कहें कि आप दोनों इस मामले की ज्यादा समझ रखती हैं और आप जानते हैं कि आप दोनों मिलकर बेहतर गलत- सही समझ सकती हैं। 

किसी भी मुद्दे पर तुरंत  राय न दें 
सास-बहू की लड़ाई से जुड़े मुद्दे आसानी से सुलझते नहीं हैं। इस परिस्थिति में यह भी हो सकता है कि आप भले ही पीछे हो जाएं, लेकिन वह आपको बार-बार आगे लें आएं। अगर आप को भी आप की पत्नी और मां ऐसी स्थिति में डाल दें तो आप बात को सोचने और समझने के लिए समय मांगें। इसके बाद आराम से दोनों बैठाकर अपनी बात रखें।

अलग-अलग बात करें
अगर आप को लगता है कि किसी बात से घर का माहौल ज्यादा खराब हो गया है, और किसी एक का पीछे हो जाना घर की शांति बरकरार रख सकता है। तो दोनों से बात करने से हिचकिचाएं नहीं। पत्नी और मां दोनों से अलग-अलग बैठ कर बात करें और उन्हें समझाने की कोशिश करें। 
 

Created On :   19 May 2022 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story