जानिए सेक्स से होने वाले 10 फायदों के बारे में, जो बनाएंगे आपको हेल्दी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी जिंदगी का खास हिस्सा है सेक्स, लेकिन आज भी कई लोग इस संबंध में खुलकर बात करने से कतराते हैं। यह जानते हुए हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते, फिर चाहे शादी हुई हो या ना हुई हो। आज समाज में लोग शिक्षित होने और कई दिशा में आगे बढ़ने के बावजूद सेक्स का नाम आते ही हिचकिचाते हैं। खास तौर पर महिलाएं, जो ना सिर्फ इस विषय पर खुलकर बात करने से भी हिचकिचाती हैं, बल्कि कई भ्रांतियों के कारण इससे दूरी बना लेती हैं। नतीजा यह कि शादी के बाद भी एक अच्छे कपल्स के बीच कई बार रिश्तों में खटास आ जाती है। यदि आप भी किसी तरह की भ्रांतियों के कारण सेक्स से दूर हैं, तो आज हम बताने जा रहे हैं सेक्स से होने वाले उन फायदों के बारे में जो आपको हेल्दी बनाते हैं।
एक अध्ययन के अनुसार संबंध बनाने के दौरान हमारा शरीर कुछ तरह के केमिकल कंपाउंड मस्तिष्क में रिलीज करता है, जिससे हमारे शरीर को रिलैक्स होने के सिग्नल मिलते हैं। सेक्स शरीर को कई सारी बीमारियों से दूर रखने के साथ तनाव को भी कम करता है। एक रिसर्च के अनुसार हफ्ते में तीन या चार दिन सेक्स को हेल्दी सेक्स माना जाता है। आइए जानते हैं सेक्स से होने वाले 10 फायदों के बारे में...
नियमित रूप से सेक्स करने से पूरे शरीर का वर्कआउट अच्छे से हो जाता है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी बढ़ती है। इस दौरान हृदय बहुत ज्यादा खून पंप करना शुरु कर देता है, जिससे आपका शरीर फुर्तीला, रोगों से लड़ने लायक और स्वस्थ्य बन जाता है।
जिंगदी में प्यार हर कोई चाहता है, खास तौर पर शादीशुदा जिंदगी में प्यार बना रहे इसके लिए सेक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दरअसल सेक्स पति-पत्नी के बीच की दूरियों को खत्म करने का बहुत अच्छा साधन होता है। साथ ही ये दोनों के मन की उदासी को भी खत्म करता है। साथी का प्यार मिलने से पति पत्नी का संबंध और गहरा होता है और उनमें प्यार भी बना रहता है।
दिनभर काम और तनाव के बीच कई बार नींद नहीं आना आम बात है। ऐसे में सेक्स आपके लिए फायदेमंद है। दरअसल सेक्स से हमारी बॉडी का ऑक्सीटॉसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे सेक्स के बाद बहुत अच्छी नींद आती है। सेक्स के बाद आई नींद की वजह से आपकी नींद की गोली लेने की कोई जरुरत नहीं रहती।
सेक्स के दौरान शरीर में हार्मोन्स का बहाव होता है जो रक्त संचार को भी प्रभावी रुप से अच्छा बनाता है। इसलिए इससे सुंदरता में निखार आता है। नियमित सेक्स चेहरे को एक ग्लो लाता है। चिकित्सकों के अनुसार सेक्स के दौरान महिला के शरीर से एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का बहाव तेजी से होता है जिससे बालों में चमक और चेहरे पर रौनक बढ़ती है।
नियमित रूप से सेक्स करने से शरीर में एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा काबू में रहती है। इससे दिल भी स्वस्थ रहता है और हड्डियां भी। चिकित्सकोंं के अनुसार संभोग आपको दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है।
भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है। इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सेक्स इस तनाव को दूर करने में सहायक होता है। सेक्स के बाद पति-पत्नि दोनों को ही बहुत हल्का महूसस होता है जो तनाव खत्म होने का संकेत होता है।
सेक्स नेचुरल एंटीहीसटामाइन है, जिसका मतलब यह कि सेक्स से बंद नाक खुल जाती है। ऐसे में सेक्स करना दमे और बुखार को ठीक करने में काफी मददगार साबित होता है।
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उत्तेजित होने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे हमारे शरीर में ताजे खून का प्रवाह बहुत तेजी से होता है और इसकी आपूर्ति से हमारे अंगों को लाभ होता है। खून के इस तेज संचार से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में आक्सीजन भी मिलती है।
वजन बढ़ने के साथ ही हम कई सारी बीमारियों को न्यौता दे बैठते हैं। वजन कम करने के लिए लोग कई सारे तरीके खोजते हैं औेर उन पर अमल करते हैं। यहां बता दें कि सेक्स वजन घटाने में काफी सहायक साबित होता है। जो लोग नियमित रुप से सेक्स करते हैं उनका पेट नहीं निकलता। हालांकि इसके लिए आपको अपनी खानपान की आदतों पर भी ध्यान देना होगा।
फिट रहने के लिए लोग व्यायाम करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेक्स एक बहुत अच्छा शारीरिक व्यायाम भी होता है। सेक्स के दौरान हर मिनट में पांच कैलोरी जलती है। यह जिम में कसरत करने जैसा तो नहीं है लेकिन ट्रेडमिल पर दौड़ने की ही तरह सेक्स से भी दिल की धड़कन बढ़ती है और कई मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है। जितनी कैलोरी आप एक हफ्ते तक सैर करके खत्म नहीं कर सकते, इतनी कैलोरी सप्ताह में तीन बार नियमित तौर पर सेक्स करने से खत्म होती है। एक अध्ययन के अनुसार यदि पूरे साल नियमित होकर सेक्स किया जाए तो यह एक साल तक की गई कई किलोमीटर वाली दौड़ के बराबर होता है।
Created On :   20 April 2019 5:46 AM GMT