कैसी थी श्रीदेवी की लाइफस्टाइल, खूबसूरती के लिए अपनाती थीं ये तरीके

know How was Sree Devis lifestyle and how she care her beauty
कैसी थी श्रीदेवी की लाइफस्टाइल, खूबसूरती के लिए अपनाती थीं ये तरीके
कैसी थी श्रीदेवी की लाइफस्टाइल, खूबसूरती के लिए अपनाती थीं ये तरीके


 

डिजिटल डेस्क । शनिवार रात बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और फैंस शोक में डूब गए हैं। श्रीदेवी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था, जब वो किसी फंक्शन या अवॉर्ड शो में जाती थीं तो लोग उनके चेहरे की चमक और उनका स्टाइल देखते ही रह जाते थे। हर कोई उनकी तरह खूबसूरत दिखने के लिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स जानना चाहता था। आज जब वो इस दुनिया में नहीं हैं तब भी हर कोई उनकी तरह खूबसूरत दिखने की इच्छा रखता है। एक बार इंटरव्यू में उन्होंने अपनी खूबसूरती से जुड़े कई राज खोले थे। आइए जानते कि किस तरह श्रीदेवी 54 उम्र में भी खूबसूरती की मिसाल थीं। 

 

 

- श्रीदेवी ने बताया था कि अपनी ब्यूटी और फिटनेस को मेन्टेन रखने के लिए वो स्ट्रिक्ट प्लान फॉलो करती हैं। अच्छे बल्ड सर्कुलेशन के लिए श्रीदेवी नियमित रूप से हेड मसाज करती, वो ज्यादा केमिकल्स वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी यूज नहीं करतीं।

- श्रीदेवी को तैयार होने के लिए आईलाइनर, लिप ग्लॉस और  La Prairie Platinum cream की ही जरूरत पड़ती थी।

 

 

- वो हमेशा मेकअप लगाकर सोने के एकदम खिलाफ थीं। उनका कहना था कि मेकअप के कैमिक्लस से स्किन पर बुरा असर पड़ता है।

- श्रीदेवी दिन में पांच बार थोड़ा-थोड़ा कर के खाती थीं। फिटनेस के लिए वो योग करती, साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वो पानी भी भरपूर मात्रा में पीती थीं। श्रीदेवी अपने चेहरे पर ग्लिसरिन और रोज वॉटर मिक्स कर के रोजाना लगाती थीं। 

- श्रीदेवी का मानना था कि अगर आप अंदर से खुश हैं तो आपके चेहरे पर भी वो खुशी नजर आती है। इसलिए वो हमेशा पॉजिटिव नजर आती थीं। 

 

 

- साथ ही फैमिली के साथ वक्त बिताना और टैनिस खेलना उन्हें बहुत पसंद था। 

- श्रीदेवी दिन की शुरुआत गर्म पानी, शहद और नींबू से करती हैं. नाश्ते से पहले वो वेजिटेब्ल जूस पीती थीं।

- श्रीदेवी को कम मेकअप करना पसंद है, वो नैचुरल ब्यूटी में विश्वास रखती थीं।
 

Created On :   26 Feb 2018 3:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story