खून में प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के लिए ये 8 आहार हैं फायदेमंद, रोजाना करें सेवन

To increase platelets in blood these 8 diets are beneficial
खून में प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के लिए ये 8 आहार हैं फायदेमंद, रोजाना करें सेवन
खून में प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के लिए ये 8 आहार हैं फायदेमंद, रोजाना करें सेवन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों देश के कई शहरों में डेंगू ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीमारी में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ जाती है। जिसका सीधा असर खून पर पड़ता है। इससे आपके खून में प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट आ जाती है। कई बार ऐसी नौबत भी आ जाती है कि प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ती है। ऐसे में डॉक्टर आपको खान-पान की चीजें सही रखने के निर्देश देता है। इसके साथ ही विटामिन सी से युक्त फलों के सेवन करने के लिए कहता है। ऐसा करने से शुरुआती लेवल पर ही प्लेटलेट्स को गिरने से बचाया जा सकता है।   


प्लेटलेट्स की भूमिका

बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में 5 से 6 लीटर खून मौजूद होता है। इंसान के खून में लाल व सफेद रक्त कोशिकाओं के अलावा भी कई अन्य चीजें होती हैं। जिनमें से एक को प्लेटलेट्स कहा जाता है। इनका आकार  0.002 एमएम से 0.004 एमएम तक होता है। इनकी आकृति अंडाकार होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में एक घन मिली. खून में प्लेटलेट्स की संख्या चार लाख तक होती है। शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा जब ज्यादा हो जाती है तो इसे थ्रोम्बोसाइटोसिस कहते हैं। 

 


थ्रोम्बोसाइटोसिस के प्रकार


थ्रोम्बोसाइटोसिस के दो प्रकार होते हैं। जब अस्थि-मज्जा में प्लेटलेट्स बढ़ने लगती हैं तो उसे प्राइमरी थ्रोम्बोसाइटोसिस कहते हैं। दूसरा है, सेकेंडरी थ्रोम्बोसाइटोसिस, ऐसी स्थिति तब आती है जब एनीमिया, कैंसर और सूजन से संक्रमण के कारण प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ने लगती है। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में जरूरत से ज्यादा प्लेटलेट्स होना भी कई खतरों को संकेत देता है। इससे खून का थक्का जमने की शिकायत बढ़ जाती है जिससे दिल का दौरा पड़ना, किडनी फेल होना, लकवा आदि की संभावना बढ़ जाती है।


मुख्यत: प्लेटलेट्स का काम शरीर में रक्तस्राव होने से रोकना है। इसमें कॉलेजन नाम का एक लिक्विड प्लेटलेट्स से मिल कर वहां एक अस्थाई दीवार का बना लेता है और थ्रोम्बोपीटिन हार्मोन के कारण टूट कर आपके रक्त में मिल जाते हैं। इसके बाद 8 से 10 दिन में खुद ही नष्ट भी हो जाते हैं। थ्रोम्बोपीटिन का काम शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या सामान्य बनाए रखना है।  

 

 


डेंगू में इसलिए कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स
 
जब मादा एडीस मच्छर आपकी रक्तवाहिनी नसों आपना निशाना बनाती है, तो खून में तेजी से वायरस का संक्रमण फैलने लगता है। खून में संक्रमण बढ़ते ही खून से पानी अलग होने लगता है। वायरस प्लेटलेट्स को सबसे पहले नुकसान पहुंचाता है। यदि में जिस इंसान को मच्छर ने काटा है उसके खून में पहले से आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी है तो प्लेटलेट्स कम होने की खतरा और तेजी 80 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।  


जानने योग्य बातें....

  • खून में प्लेटलेट्स की कमी रक्तस्त्राव का कारण बनती है।
  • प्लेटलेट्स अधिक होने से थ्रोम्बोसाइटोसिस हो सकता है।
  • रक्त में प्लेटलेट्स 24 से 48 घंटे के बीच दोबारा निर्माण हो जाते हैं।
  • ओ पॉजिटिव ब्लडग्रुप के लोग किसी को भी प्लेटलेट्स दान नहीं कर सकते।
  • विटामिन के और कैल्शियम शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से बनाते हैं।
  • व्यक्ति के एक यूनिट खून से 5000 प्लेटलेट्स मिलते हैं। 
  • एफेरेसिस मशीन के जरिए प्लेटलेट्स लेने का काम किया जाता है। 

 

ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने में ये 7 आहार हैं फायदेमंद

  • पपीते के पत्तों का रस पिएं।
  • शहद के साथ मिलाकर गिलोय के रस को पिएं।
  • बकरी का दूध व नारियल पानी का सेवन करें
  • चुकंदर का सेवन करने से प्‍लेटलेट्स बढ़ती है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट और हेमोस्टैटिक गुण होते हैं।
  • चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पिएं।
  • चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पिएं।
  • आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, इसलिए प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आंवले का रस पिएं।
  • कद्दू के सेवन से भी प्‍लेटलेट कांउट में सुधार आता है। 
  • पालक के रस में टमाटर मिलाकर पीने से भी प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में लाभ मिलता है।

Created On :   29 Oct 2017 7:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story