इन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी शादी में पहनीं साड़ी, लहंगे को डिच कर आप भी चुनें साड़ी और बने खूबसूरत दुल्हन

Try these sarees instead of lehengas for marriage
इन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी शादी में पहनीं साड़ी, लहंगे को डिच कर आप भी चुनें साड़ी और बने खूबसूरत दुल्हन
लाइफस्टाइल इन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी शादी में पहनीं साड़ी, लहंगे को डिच कर आप भी चुनें साड़ी और बने खूबसूरत दुल्हन

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  लड़कियां अपनी शादी में अक्सर डिजाइनर लहंगा पहनना चाहती हैं। ऐसा देखा जाता है कि शादी के लिए लड़कियां भारी भरकम लहंगा पसंद करती हैं। अपने इस अहम दिन को खास बनाने के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा ख्याल यह रखती हैं, कि वो खूबसूरत दिखने के लिए एक अच्छा आउटफिट खरीदें। पर आज कल ट्रेंड थोड़ा बदलने लगा है। क्योंकि अब लहंगे के अलावा लड़कियां अपनी शादी में दूसरी तरह के आउटफिट पहनना चाहती हैं। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी शादी में लहंगे कि जगह साड़ी को पहनना पंसद किया। लोगों को उनका ये ब्राइडल लुक काफी पसंद भी आया। तो ऐसे में अगर आप अपनी शादी में अन्य दुल्हनों से अलग दिखना चाहती हैं, तो लहंगे की जगह साड़ी पहन सकती हैं। तो आज हम आप को कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी में लहगें कि बजाए साड़ी कैरी की और अपने लुक में चार चांद लगाया। 
 

7

आलिया वेडिंग लुक

आलिया भट्ट ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल ब्राइडल रेड लहंगे को डिच करते हुए अपने लिए डिजाइनर सब्यसाची की आइवरी कलर की साड़ी को चुना था, जो उन्हें एकदम अफसरा जैसा लुक दे रही थी। आलिया भट्ट की इस साड़ी को बनाने में ऑर्गेंजा फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था। साड़ी पर गोल्डन टिल्ला वर्क किया गया था, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। आलिया ने अपने दुल्हन वाले लुक को पूरा करने के लिए सिर पर दुपट्टा कैरी किया था। ये दुपट्टा आलिया कि  शादी के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था। 

2

 

पत्रलेखा वेडिंग लुक 
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी काफी चर्चा में रही। राजकुमार राव की दुल्हनिया पत्रलेखा ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी को पहना था। इस साड़ी पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी। इतना ही नहीं उनके दुपट्टे एक खास बात ये थी कि उस पर बंगाली कविता लिखा गई थी। इस साड़ी के साथ पत्रलेखा ने गहनों से खुद को स्टाइल किया था।  

3

यामी गौतम का वेडिंग लुक

यामी गौतम भी अपनी शादी में लाल साड़ी पहने नजर आईं थीं। यामी सिल्क की लाल साड़ी में काफी खूबसुरत दुल्हन लग रहीं थीं। यामी ने अपनी शादी में अपनी मां की 33 साल पुरानी सिल्क साड़ी को पहना था। इस साड़ी के साथ यामी ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की थी।

4

दीया मिर्जा का वेडिंग लुक 
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी शादी में लाल और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। दीया मिर्जा ने लहंगे की जगह बनारसी साड़ी का चुनाव किया था। आप को बता दें कि बनारसी साड़ी का फैशन हमेशा बना रहता है। दीया मिर्जा का लुक बनारसी साड़ी में काफी क्लासी लग रहा था। 

5

 

दीपिका पादुकोण वेडिंग लुक 
 दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थीं। साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी को कैरी किया था। 
 

Created On :   14 May 2022 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story