सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 37 अंक की गिरावट, निफ्टी 17000 के करीब

Closing Bell: Market ends flat, Sensex fell by 37 pts, Nifty nears 17000
सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 37 अंक की गिरावट, निफ्टी 17000 के करीब
क्लोजिंग बेल सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 37 अंक की गिरावट, निफ्टी 17000 के करीब
हाईलाइट
  • निफ्टी 24.65 अंक की बढ़त के साथ 17
  • 040.95 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 37.70 अंक की गिरावट के साथ 57
  • 107.52 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (27 सितंबर 2022, मंगलवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स लाल और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.70 अंक यानि कि 0.066% की गिरावट के साथ 57,107.52 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.65 अंक की मामूली बढ़त यानि कि 0.14% बढ़कर 17,040.95 के स्तर पर बंद हुआ।  

आपको बता दें कि, सुबह बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 224.23 अंक यानि कि 0.39% बढ़कर 57369.45 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 65.70 अंक यानि कि 0.39% बढ़कर 17082 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (26 सितंबर 2022, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और 
शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 953.70 अंक नीचे 57,145.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 311.05 अंक नीचे 17,016.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   27 Sep 2022 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story