गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 262 अंक लुढ़का, निफ्टी 17700 के करीब

Closing Bell: Sensex falls 262 pts, Nifty ends around 17,700
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 262 अंक लुढ़का, निफ्टी 17700 के करीब
क्लोजिंग बेल गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 262 अंक लुढ़का, निफ्टी 17700 के करीब
हाईलाइट
  • निफ्टी 97.90 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 718.35 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 262.96 अंक की गिरावट के साथ 59
  • 456.78 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (21 सितंबर 2022, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 262.96 अंक यानि कि 0.44% की गिरावट के साथ 59,456.78 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 97.90 अंक यानि कि 0.55% की गिरावट के साथ 17,718.35 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 46.80 अंक यानि कि 0.08% बढ़कर 59766.54 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.20 यानि कि 0.09% ऊपर 17832.50 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (20 सितंबर 2022, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 578.51 अंक बढ़कर 59,719.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 194.00 ऊपर 17,816.25 के स्तर पर बंद हुआ था।


 

Created On :   21 Sep 2022 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story