सेंसेक्स 509 अंक गिरा, निफ्टी 16,900 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: Sensex falls 509 pts, Nifty ends below 16,900
सेंसेक्स 509 अंक गिरा, निफ्टी 16,900 के नीचे बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 509 अंक गिरा, निफ्टी 16,900 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 148.80 अंक की गिरावट के साथ 16
  • 858.60 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 509.24 अंक की गिरावट के साथ 56
  • 598.28 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (28 सितंबर 2022, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 509.24 अंक यानि कि 0.89% की गिरावट के साथ 56,598.28 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 148.80 अंक यानि कि 0.87% की गिरावट के साथ 16,858.60 के स्तर पर बंद हुआ।  

आपको बता दें कि, सुबह बाजार  गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 466.39 अंक यानि कि 0.82% की गिरावट के साथ 56641.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 138.20 अंक यानि कि 0.81% की गिरावट के साथ 16869.20 के स्तर पर खुला था।  

जबकि बीते कारोबारी दिन  (27 सितंबर 2022, मंगलवार) बाजार मजबूती के साथ खुला था और शाम को सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां  37.70 अंक की गिरावट के साथ 57,107.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.65 अंक बढ़कर 17,040.95 के स्तर पर बंद हुआ था।  

Created On :   28 Sep 2022 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story