सेंसेक्स 953 अंक गिरा, निफ्टी 17,000 के आसपास बंद हुआ

Closing Bell: Sensex falls 953 pts, Nifty ends around 17,000
सेंसेक्स 953 अंक गिरा, निफ्टी 17,000 के आसपास बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 953 अंक गिरा, निफ्टी 17,000 के आसपास बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 311.05 अंक नीचे 17
  • 016.30 के स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 953.70 अंक नीचे 57
  • 145.22 के स्तर पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन दिन (26 सितंबर 2022, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 953.70 अंक यानि कि 1.64% नीचे 57,145.22 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 311.05 अंक यानि कि 1.80% नीचे 17,016.30 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 564.77 अंक यानि कि 0.97% नीचे 57534.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 172.30 अंक यानि कि 0.99% नीचे 17155 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते सत्र (22 सितंबर 2022, गुरुवार)  में बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। जब सेंसेक्स 1,020.80 अंक की गिरावट के साथ 58,098.92 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट के साथ 17,327.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   26 Sep 2022 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story