रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 958 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी

Closing bell: Sensex jumped 958 points, Nifty also gained tremendously
रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 958 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
क्लोजिंग बेल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 958 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 276.30 अंकों की बढ़त के साथ 17
  • 822.95 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 958.03 अंकों की बढ़त के साथ 59
  • 885.36 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (23 सितंबर, गुरुवार) नया रिकॉर्ड बनाकर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 958.03 अंकों की बढ़त के साथ 59,885.36 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 276.30 अंकों की तेजी के साथ 17,822.95 के स्तर पर बंद हुआ।

क्या फिर बढ़ने वाले हैं पेट्रोल- डीजल के भाव? जानें आज के दाम

आज LT, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं JSW स्टील, ITC, HDFC लाइफ, डॉक्टर रेड्डी और टाटा कंज्यूमर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मीडिया के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें IT, PSU बैंक, FMCG, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, मेटल, फार्मा, रियल्टी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बता दें कि, सुबह बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 351.37 अंक की तेजी के साथ 59,278.70 के स्तर पर खुला था। वहीं
निफ्टी 115.10 अंकों की बढ़त के साथ 17,661.80 के स्तर पर खुला था।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

जबकि बीते कारोबारी दिन (22 सितंबर, बुधवार) बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 77.94 अंकों की गिरावट के साथ 58,927.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 15.35 अंकों की गिरावट के साथ 17,546.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

 

Created On :   23 Sep 2021 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story