सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआ

Closing Bell: Sensex rises 224 pts,Nifty ends flat
सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 5.90 की गिरावट के साथ 17
  • 610.40 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 224.16 अंक की बढ़त के साथ 59
  • 932.24 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (02 फरवरी 2023, गुरुवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 224.16 अंक यानी कि 0.38% की बढ़त के साथ 59,932.24 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.90 यानी कि 0.033% की गिरावट के साथ 17,610.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 413.60 अंक यानी कि 0.69% नीचे 59294.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 145.50 अंक यानी कि 0.83% नीचे 17470.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (01 फरवरी 2023, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय बाजार में मामूली बढ़त देखी गई। सेंसेक्स जहां 158.18 अंक यानी कि 0.27% बढ़कर 59,708.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.85 अंक यानी कि 0.26% बढ़कर 17,616.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   2 Feb 2023 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story