Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 166 अंक ऊपर, निफ्टी में भी तेजी

Closing Bell: Sensex up 166 points, Nifty also up
Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 166 अंक ऊपर, निफ्टी में भी तेजी
Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 166 अंक ऊपर, निफ्टी में भी तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 42.20 अंक ऊपर 15
  • 722.20 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 166.07 अंक ऊपर 52
  • 484.67 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (02 जुलाई, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। इससे पहले बाजार लगातार 4 दिनों तक लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.07 अंक यानी कि 0.32 फीसदी ऊपर 52,484.67 के स्तर पर बंद हुआ।

जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.20 अंक यानी कि 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 15,722.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

Fuel Price: पेट्रोल की कीमत में आज फिर लगी आग, ​डीजल के दाम स्थिर

आज ICICI बैंक, JSW स्टील, डिविस लैब, टाटा कंज्यूमर, कोल इंडिया और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, ग्रासिम, पावर ग्रिड और  ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज PSU बैंक, FMCG, मेटल और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। वहीं IT, फार्मा, रियल्टी, बैंक और प्राइवेट बैंक मीडिया और फाइनेंस सर्विसेज हरे निशान पर।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स सेंसेक्स 41.92 अंकों यानी कि 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 52360.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17.70 अंक यानी कि 0.11 फीसदी ऊपर 15697.70 के स्तर पर खुला था। 

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

वहीं बीते कारोबारी दिन (01 जुलाई, गुरुवार) दिनभर की उतार- चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 164.11 अंक यानी कि 0.31 फीसदी नीचे 52,318.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 41.50 अंक यानी कि 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 15,680.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

Created On :   2 July 2021 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story