Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 49800 के नीचे पहुंचा

Closing bell: Share market closed with decline, Sensex reaches below 49800
Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 49800 के नीचे पहुंचा
Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 49800 के नीचे पहुंचा
हाईलाइट
  • निफ्टी 306.05 अंक की गिरावट पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1145.44 अंक नीचे 49744.32 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 22 फरवरी) दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1145.44 अंक नीचे 49744.32 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.05 अंक की गिरावट के साथ 14675.70 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि यह लगातार पांचवा दिन है, जब शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। हालांकि 2 फरवरी के बाज आज पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के नीचे बंद हुआ।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आमजन को मिली राहत

आज टाटा स्टील, ग्रासिम, हिंडाल्को, JSW स्टील और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें PSU बैंक, IT, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, फार्मा, FMCG, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

भारत में बिटक्वाइन पर लग सकता है बैन, RBI ला सकती है डिजिटल करंसी

बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। हालांकि कुछ ही देर में बाजार में कमजोरी आ गई थी। सेंसेक्स बीते सत्र से 20.75 अंकों की बढ़त के साथ 50,910.51 पर खुला और निफ्टी बीते सत्र से 17.30 अंकों की बढ़त के साथ 14,999.05 पर खुला था। 

Created On :   22 Feb 2021 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story