Closing bell: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 470 अंक लुढ़का 

Closing bell: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 470 अंक लुढ़का 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 18 जनवरी) भारी गिरावट के साथबंद हुआ। सेंसेक्स जहां करीब 470.40 अंक की गिरावट के साथ 48564.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 152.40 अंक की गिरावट के साथ 14281.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। 

बता दें कि आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे पिछले सत्र से 309.96 अंकों यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 48,724.71 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 108.55 अंकों यानी 0.75 फीसदी फिसलकर 14,325.15 पर बना हुआ था।

आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या हैं दाम

आज UPL, रिलायंस, टाइटन, HDFC बैंक और इचर मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, ONGC, हिंडाल्को और JSW स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें FMCG, PSU बैंक, फार्मा, ऑटो, IT, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

Created On :   18 Jan 2021 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story