Closing bell: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 49517 के पार

Closing bell: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 49517 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (मंगलवार, 12 जनवरी) दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 247.79 अंक ऊपर 49517.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.70 अंक की तेजी के साथ 14563.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

बता दें कि एक दिन पहले रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद बंद होते समय भी शेयर बाजार ने इतिहास रचा था। हालांकि आज सुबह लाल निशान पर खुलने के साथ ही सेंसेक्स में गिरावट आई।

आज इतने रुपए प्रति लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल, जानें दाम

आज टाटा मोटर्स, गेल, भारती एयरटेल, SBI और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एशियन पेंट्स, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज FMCG, IT और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, PSU बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज और ऑटो शामिल हैं। 

बता दें कि सुबह देश का शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 91.99 अंको की गिरावट के साथ 49,177.33 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी पिछले सत्र से 10.40 अंकों की गिरावट के साथ 14,474.35 पर बना हुआ था।
 

Created On :   12 Jan 2021 11:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story