मामूली गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 33-निफ्टी 11 अंक लुढ़का

Opening bell: Market opened on slight decline, Sensex 33 points, Nifty 11 points dropped
मामूली गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 33-निफ्टी 11 अंक लुढ़का
ओपनिंग बेल मामूली गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 33-निफ्टी 11 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 11.80 अंक की गिरावट के साथ 17550.20 पर खुला
  • सेंसेक्स 33.84 अंक की गिरावट के साथ 58971.43 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (22 सितंबर, बुधवार) मामूली गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.84 अंक की गिरावट के साथ 58971.43 के स्तर पर खुला।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.80 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 17550.20 के स्तर पर खुला।  

कच्चे तेल में फिर आई तेजी, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स सुबह 9.04 बजे 153.31 अंक ऊपर 59158.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 37.80 अंक  ऊपर 17599.80 पर था। शुरुआती कारोबार में 1302 शेयरों में तेजी देखी गई, 408 शेयरों में गिरावट आई जबकि 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

आज शुरुआती कारोबार के दौरान HCL टेक, NTPC, ITC, SBI, TCS, ICICI बैंक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, टाइटन, सन फार्मा, मारुति, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज ऑटो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, रिलायंस, पावर ग्रिड, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं LT, HDFC बैंक, HDFC, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (21 सितंबर, मंगलवार) बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 278.98 अंकों की बढ़त के साथ 58,769.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.80 अंकों की तेजी के साथ 17,470.70 के स्तर पर खुला था।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

वहीं दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद बढ़त बनाकर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 514.34 अंकों की तेजी के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 165.10 अंकों की बढ़त के साथ 17,562.00 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   22 Sep 2021 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story