बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 278 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी तेजी

Opening Bell: Market return bright, Sensex opened up 278 points, Nifty also rose
बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 278 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी तेजी
ओपनिंग बेल बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 278 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 73.80 अंकों की तेजी के साथ 17
  • 470.70 पर खुला
  • सेंसेक्स 278.98 अंकों की बढ़त के साथ 58
  • 769.91 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (21 सितंबर, मंगलवार) रौनक लौटी। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 278.98 अंकों की बढ़त के साथ 58,769.91 के स्तर पर खुला।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 73.80 अंकों की तेजी के साथ 17,470.70 के स्तर पर खुला।  ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 3.24 अंक ऊपर 58494.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 56.10 अंक ऊपर 17453.00 पर था। 

फिर लग सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतों में आग, ये है बड़ी वजह

आज शुरुआती कारोबार के दौरान HCL टेक, TCS, SBI, NTPC, ITC, LT, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, बजाज ऑटो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, रिलायंस,  कोटक बैंक, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ICICI बैंक, HDFC, पावर ग्रिड, मारुति, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि बीते कारोबारी दिन (20 सितंबर, सोमवार) बाजार, गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 352.16 अंक की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 126.40 अंकों की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला था।

खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 5.30% पर पहुंची, दिखी मामूली गिरावट

वहीं दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 524.96 अंकों की गिरावट के साथ 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 188.25 अंकों की गिरावट के साथ 17,396.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Created On :   21 Sep 2021 5:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story