गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 564 अंक लुढ़का, निफ्टी 17155 के करीब

Opening bell: Sensex fell 564 pts, Nifty near 17155
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 564 अंक लुढ़का, निफ्टी 17155 के करीब
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 564 अंक लुढ़का, निफ्टी 17155 के करीब
हाईलाइट
  • निफ्टी 172.30 अंक नीचे 17155 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 564.77 अंक नीचे 57534.15 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन दिन (26 सितंबर 2022, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 564.77 अंक यानि कि 0.97% नीचे 57534.15 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 172.30 अंक यानि कि 0.99% नीचे 17155 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 668 शेयरों में तेजी देखी गई, वहीं 1622 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एमएंडएम और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी में प्रमुख गिरावट में थे, जबकि लाभ पाने वालों में एचयूएल, बीपीसीएल, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज थे।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (22 सितंबर 2022, गुरुवार)  में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 17,600 से नीचे के स्तर पर खुला था।  

जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। जब सेंसेक्स 1,020.80 अंक की गिरावट के साथ 58,098.92 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 302.45 अंक की गिरावट के साथ 17,327.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   26 Sep 2022 4:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story