गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 466 अंक लुढ़का, निफ्टी 16800 के करीब

Opening bell: Sensex fell by 466 points, Nifty near 16800
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 466 अंक लुढ़का, निफ्टी 16800 के करीब
ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 466 अंक लुढ़का, निफ्टी 16800 के करीब
हाईलाइट
  • निफ्टी 138.20 अंक की गिरावट के साथ 16869.20 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 466.39 अंक की गिरावट के साथ 56641.13 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (28 सितंबर 2022, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 466.39 अंक यानि कि 0.82% की गिरावट के साथ 56641.13 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 138.20 अंक यानि कि 0.81% की गिरावट के साथ 16869.20 के स्तर पर खुला।  

शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 567 शेयरों में तेजी देखी गई, 1072 शेयरों में गिरावट आई  जबकि 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि,  बीते कारोबारी दिन  (27 सितंबर 2022, मंगलवार) बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 224.23 अंक यानि कि 0.39% बढ़कर 57369.45 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 65.70 अंक यानि कि 0.39% बढ़कर 17082 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां  37.70 अंक यानि कि 0.066% की गिरावट के साथ 57,107.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.65 अंक की मामूली बढ़त यानि कि 0.14% बढ़कर 17,040.95 के स्तर पर बंद हुआ था।  

Created On :   28 Sep 2022 4:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story