बाजार की सपाट शुरुआत, मामूली बढ़त पर खुले सेंसेक्स निफ्टी

Opening bell: Sensex- Nifty opens on slight edge
बाजार की सपाट शुरुआत, मामूली बढ़त पर खुले सेंसेक्स निफ्टी
ओपनिंग बेल बाजार की सपाट शुरुआत, मामूली बढ़त पर खुले सेंसेक्स निफ्टी
हाईलाइट
  • निफ्टी 17 अंक ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला
  • सेंसेक्स 44.66 अंक बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 44.66 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17 अंक यानी कि 0.09% ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1459 शेयरों में तेजी आई, 537 शेयरों में गिरावट आई और 112 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (04 जनवरी 2023, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 56.11 अंक यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 61238.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.80 पॉइंट यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 18215.70 पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 636.75 अंक यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 60,657.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 189.60 पॉइंट यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 18,042.95 पर बंद हुआ था।

Created On :   5 Jan 2023 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story