Share market: सेंसेक्स 375 अंक चढ़, निफ्टी 9,910 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 375 अंक चढ़, निफ्टी 9,910 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसर दिन आज मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स 376.42 अंक या 1.13% बढ़कर 33605.22 पर और निफ्टी 100.30 अंक या 1.014% की बढ़त के साथ 9914 पर बंद हुआ। लगभग 1191 शेयरों में तेजी, 1350 शेयरों में गिरावट आई है, और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार हुआ। जबकि टाटा मोटर्स, भारती इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा, गेल और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल फ्रंट पर आईटी और मेटल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। वहीं फार्मा, एनर्जी, एफएमसीजी और इंफ्रा सेक्टर्स बिकवाली दबाव के चलते गिरावट में बंद हुए। 

सोमवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 552.09 अंकों या 1.63% की गिरावट के साथ 33228.80 पर और निफ्टी 159.20 अंकों या 1.60% की गिरावट के साथ 9813.70 पर बंद हुआ था।

Created On :   16 Jun 2020 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story