Share market: सेंसेक्स 560 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,305 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 560 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,305 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 561.45 अंक या 1.58% की गिरावट के साथ 34868.98 पर और निफ्टी 165.70 अंक या 1.58% नीचे गिरकर 10305.30 पर बंद हुआ है। लगभग 1245 शेयरों में तेजी, 1429 शेयरों में गिरावट आई और 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेक्टरोल इंडेक्स में बैंक, धातु और फार्मा 2-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत की गिरावट रही। 

मंगलवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 519.11 अंक या 1.49% बढ़कर 35430.43 पर और निफ्टी 159.80 अंक या 1.55% की बढ़त के साथ 10471 पर बंद हुआ था।

Created On :   24 Jun 2020 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story