Share market: सेंसेक्स 660 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,610 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 660 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,610 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 195.30 अंकों या 1.81% की गिरावट के साथ 10607.40 पर बंद
  • सेंसेक्स 660.63 अंकों या 1.80% की गिरावट के साथ 36033.06 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 660.63 अंकों या 1.80% की गिरावट के साथ 36033.06 पर और निफ्टी 195.30 अंकों या 1.81% की गिरावट के साथ 10607.40 पर बंद हुआ। लगभग 820 शेयरों में तेजी, 1829 शेयरों में गिरावट आई है और 116 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, ज़ी एंटरटेनमेंट और मारुति सुजुकी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन कंपनी और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। वहीं फार्मा को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। 

सोमवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 99.36 अंकों या 0.27 की तेजी के साथ 36,693.69 पर और निफ्टी 47.15 अंकों या 0.44 की तेजी के साथ 10,815.20 पर बंद हुआ था। 

 

Created On :   14 July 2020 2:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story