Closing bell: सेंसेक्स में 98 अंकों की गिरवाट, निफ्टी 11,425 के नीचे बंद हुआ

Closing bell: सेंसेक्स में 98 अंकों की गिरवाट, निफ्टी 11,425 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 98 अंक गिरकर यानी 0.25 फीसदी नीचे 38
  • 756.63 पर बंद
  • निफ्टी 43 अंक नीचे यानी 0.38 फीसदी गिरकर 11
  • 421.05 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 98 अंक गिरकर यानी 0.25 फीसदी नीचे 38,756.63 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 43 अंक नीचे यानी 0.38 फीसदी गिरकर 11,421.05 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 379 अंक गिरकर 22,101 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 441 अंक चढ़कर 17,207 पर बंद हुआ है।

वहीं मिडकैप इंडेक्स ने तेजी की हैट्रिक लगाई। आज के कारोबार में स्मालकैप इंडेक्स में 6 साल की बड़ी इंट्रा-डे तेजी देखने को मिली। स्मालकैप इंडेक्स में 19 मई 2014 के बाद बड़ी  तेजी आई। IT इंडेक्स भी आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। IT इंडेक्स में 15 जुलाई के बाद सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। TCS, HCL Tech रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। रियल्टी, ऑटो, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही।

शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को पिछले कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 14 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 38,854.55 पर और निफ्टी 15 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,464.45 पर बंद हुआ था। 

 

 

Created On :   14 Sep 2020 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story