Closing bell: सेंसेक्स में 9 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 1,115 अंक लुढ़का, निफ्टी 10805 के नीचे बंद हुआ

Closing bell: सेंसेक्स में 9 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 1,115 अंक लुढ़का, निफ्टी 10805 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 326.40 अंक या 2.93% की गिरावट के साथ 10805.50 पर बंद
  • सेंसेक्स 1
  • 114.82 अंक या 2.96% की गिरावट के साथ 36553.60 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को खराब ग्लोबल संकेतों के चलते लगातार छठे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 1,114.82 अंक या 2.96% की गिरावट के साथ 36553.60 पर और निफ्टी 326.40 अंक या 2.93% नीचे गिरकर 10805.50 पर बंद हुआ। मंथली एक्सपायरी के दिन यह 9 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। 

निफ्टी में 18 मई के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंट्रा डे में निफ्टी 18 जून के बाद पहली बार 100 DEMA के स्तर 10909 के नीचे आ गया। बैंक निफ्टी भी आज 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए हैं। आज सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 722 अंक गिरकर 20,457 पर बंद हुआ है। मिडकैप 414 अंक गिरकर 16,040 पर बंद हुआ है।  

बुधवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार 
इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 66 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 37,668 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में 22 अंक या 0.20 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।  यह 11,132 पर बंद हुआ था।

Created On :   24 Sep 2020 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story