Share market: बाजार लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर, सेंसेक्स 680 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,630 के पार बंद हुआ

Share market: बाजार लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर, सेंसेक्स 680 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,630 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 170.10 अंक या 1.37% की बढ़त के साथ 12631.10 पर बंद
  • सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60% की तेजी के साथ 43277.65 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी रही। बाजार लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। इतना ही नहीं बाजार लगातार 7वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60% की तेजी के साथ 43277.65 पर और निफ्टी 170.10 अंक या 1.37% की बढ़त के साथ 12631.10 पर बंद हुआ। लगभग 1203 शेयरों में तेजी 1457 शेयरों में गिरावट आई और 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि सिप्ला, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, डिविस लैब्स और नेस्ले में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेक्टरों में निफ्टी आईटी (3.8 प्रतिशत की गिरावट) और निफ्टी फार्मा (4.3 प्रतिशत की गिरावट) को छोड़कर सभी तेजी में बंद हुए। निफ्टी बैंक 3.9 प्रतिशत की तेजी और निफ्टी इंफ्रा 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। 

सोमवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 704.37 अंक या 1.68% की तेजी के साथ 42597.43 पर और निफ्टी 197.50 अंक या 1.61% की बढ़त के साथ 12461 पर बंद हुआ था।

Created On :   10 Nov 2020 3:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story