Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 284 अंकों की तेजी, निफ्टी 24000 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (17 जून 2026, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 284.69 अंकों की बढ़त के साथ 77,093.17 के स्तर पर खुला। फिलहाल, यह 326 अंकों की बढ़त के साथ 77135 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 58.89 अंकों की मजबूती के साथ 24,044.50 के स्तर पर खुला और फिलहाल, यह 97 अंकों की तेजी के साथ 24086 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कारोबार की शुरुआत में इंडेक्स में ट्रेंट सबसे ज्यादा बढ़त वाला शेयर रहा, इसके बाद इंफोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो का नंबर रहा। दूसरी ओर, गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, TMPV, NTPC और बजाज फाइनेंस में भी बिकवाली का दबाव दिखा।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 97.28 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 76,905.76 पर और निफ्टी 66.15 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 24,055.30 पर कारोबार कर रहा था।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें बुधवार की सुबह 11 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 94.45 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, इससे पहले मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.56 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (16 जून 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 262 प्वाइंट्स की मजबूती के साथ 76526 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 23923 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 544.15 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत बढ़कर 76,808.48 पर और निफ्टी 135.25 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत बढ़कर 23,989.15 पर बंद हुआ था।
Created On :   17 Jun 2026 11:34 AM IST











