Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Oct 2025 1:27 PM IST
‘पापा, अब घर ले चलो…’ एक दिन की कफ सिरप ने ऐसे छीन ली योजिता, 16 डायलिसिस के बाद भी न बची मासूम
योजिता की कहानी किसी भी माता-पिता का दिल तोड़ देने वाली है. वो कहानी जिसमें एक पिता हर दिन अपनी बच्ची की जिंदगी के लिए भागदौड़ करता रहा, कभी डॉक्टरों के पास, कभी अस्पतालों में, कभी पैसों के इंतजाम में, तो कभी भगवान के आगे हाथ जोड़ते हुए. लेकिन आखिर में जब ICU में बिस्तर पर लेटी बेटी की मासूम आवाज उनके कानों में पड़ी 'पापा, अब घर ले चलो...' तो वह टूट गए
- 7 Oct 2025 1:17 PM IST
'तुम्हें 100 का नोट भी नहीं दूंगा, ले लेना', चुनौती देने पर जिम में हाई प्रोफाइल मर्डर, पुर्तगाल में बैठे गैंग ने कहा- हम किसी को भूलते नहीं
विदेश में बैठे गैंगस्टर ने रमेश रुलानिया के मर्डर के बाद एक पोस्ट में लिखा कि आज सबको पता चल गया होगा कि हम किसी को नहीं भूलते, थोड़ा वक्त लग सकता है लेकिन सबकी बारी आएगी, जो भी हमारे फोन को अनसुना करेगा, वो तैयार रहे.
- 7 Oct 2025 1:07 PM IST
'अपने हाथ से...' कफ सिरप से बच्चे की मौत पर छलका मां का दर्द
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 14 बच्चों की जान चली गई, जबकि बैतूल में भी दो बच्चों की मौत हुई। एक पीड़ित परिवार ने कहा, "हमें नहीं मालूम था कि पॉइजन दे रहे हैं, हमारे बच्चे को ऐसा मालूम होता तो हम क्यों देते?" इस घटना के बाद डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन ड्रग कंट्रोलर को केवल हटाया गया है।
- 7 Oct 2025 12:57 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी चुनाव आयोग को लेकर प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "चुनाव आयोग को हृदय से धन्यवाद कि लोक आस्था के महापर्व के बाद बिहार को लोकतंत्र का महापर्व मनाने का अवसर मिलने जा रहा है। (सीट बंटवारे को लेकर) कोई झंझट नहीं है, अनुभवी और सुलझे हुए लोग हैं, सब सेवा भाव से काम कर रहे हैं। कोई दिक्कत नहीं है। हम प्रगति करते हैं, वे (विपक्ष) प्रोपेगेंडा फैलाते हैं, यही अंतर है।"
- 7 Oct 2025 12:37 PM IST
कांशीराम के नाम पर सपा-कांग्रेस का छलावा, जातिवादी सोच उजागर मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम को लेकर सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बसपा के संस्थापक और बहुजन मूवमेंट के प्रणेता कांशीराम के प्रति इन दोनों दलों का रवैया शुरू से ही घोर जातिवादी और द्वेषपूर्ण रहा है।
- 7 Oct 2025 12:11 PM IST
लालू प्रसाद यादव राजनीतिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ नीरज कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है इस बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा है कि लालू प्रसाद यादव राजनीतिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं।
- 7 Oct 2025 11:50 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की रायबरेली घटना की निंदा, बोले-यह सामाजिक न्याय के खिलाफ अपराध
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी की ओर से एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर उन्होंने इस घटना को संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ अपराध बताया।
- 7 Oct 2025 11:43 AM IST
काशी में उमड़ी आस्था की भीड़, गंगा स्नान और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई गई। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि है। इस बार पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर को शाम 8:49 बजे शुरू हुई और 7 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:18 बजे तक रही।
- 7 Oct 2025 11:18 AM IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैथ्यू रेनशॉ को मिला वनडे डेब्यू का 'गोल्डन चांस', जानिए टेस्ट में कैसा है रिकॉर्ड?
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज (शुरुआती दो मैच) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट-ए में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैट रेनशॉ को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जो अब वनडे फॉर्मेट में डेब्यू कर सकते हैं।
- 7 Oct 2025 11:06 AM IST
अयोध्या DM निखिल टीकाराम फुंडे ने दिया बयान
अयोध्या DM निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8 अक्टूबर को अयोध्या आ रही हैं। मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य बृहस्पतिकुंड जो एक ऐतिहासिक कुंड है, जिसका अभी जीणोद्धार हुआ है उसका उद्घाटन होना है। भगवान राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एक छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।"
Created On :   7 Oct 2025 8:00 AM IST












