Delhi Blast: दिल्ली धमाके का नया CCTV फुटेज आया सामने, ट्रैफिक लाइट के पास कार में हुआ धमाका, देखें दिल दहलाने वाला Video

दिल्ली धमाके का नया CCTV फुटेज आया सामने, ट्रैफिक लाइट के पास कार में हुआ धमाका, देखें दिल दहलाने वाला Video
दिल्ली धमाके का एक नया वीडियो सामने आया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे एक कार धीरे-धीरे ट्रैफिक लाइट की ओर आगे बढ़ती है और फिर अचानक से धमाका हो जाता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट से देश अब तक उभर नहीं पाया है। लोगों के मन में अब भी कई सवाल हैं। इस बीच धमाके का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे कार धीमी गति में जा रही होती है और अचानक ट्रैफिक सिग्नल के पास आग के गोले में तब्दील हो जाती है। काफी भीड़-भाड़ वाले इलाके में कार में जोरदार धमाका होता है। यही वहज है कि विस्फोट में 12 लोगों अपनी जान गंवा देते हैं। वहीं, कई लोग घायल हुए और आस-पास की गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।

यह भी पढ़े -'जिस तरह नेहरू और इंदिरा गांधी को...', लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करना शशि थरूर को पड़ा भारी, अब कांग्रेस सांसद ने सफाई में कही ये बात

20 लोग गिरफ्तार

आपको बता दें कि, दिल्ली में 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में छीख-पुकार मच गई। 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग जख्मी हुए। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। इस वक्त कई सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और ताबड़तोड़ एक्शन कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब तक नहीं हुई 4 शवों की पहचान

न्यूज रिपोर्रट्स के मुताबिक, अब तक 8 शव की पहचान कर ली गई है और उनकी डेड बॉडी परिवार को सौंपी जा चुकी है। हालांकि 4 मृतकों की पहचान अब भी की जा रही है।

Created On :   12 Nov 2025 12:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story