UP News: दिवाली से पहले ही सीएम योगी ने दिया लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बोनस का किया फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की केंद्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिवाली से पहले ही करीब 34 सौ से 7 हजार रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। इसके कागजात तैयार करने वाले वित्त विभाग सरकार की सहमति लेगा और इसके बाद ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
प्रदेश में कितने कर्मचारियों को मिलेगा ये तोहफा?
उत्तर प्रदेश में करीब 8 लाख कर्मचारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ बोनस देंगे। जानकारी के मुताबिक, दिवाली से पहले ही इस बोनस का ऐलान कर दिया गया है। हर एंप्लॉई को करीब 3400 से 7 हजार रुपए गदिए जाएंगे। इस बोनस के लिए सरकार ने वित्त विभाग के भी कागजात तैयार करवाने के लिए सहमति लेगा और फिर काम आगे शुरू होगा। इस आदेश को अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जारी होने के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं।
किसको मिलेगा फायदा?
प्रदेश के राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के अलावा डेली की सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। इस बोनस की रकम कर्मचारियों को उनके खाते में जमा किया जाएगा। योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के 8 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को ये फायदा मिलेगा। इसके लिए हजार करोड़ के बजट को भी जारी किया गया है। जिसका सीधा फायदा राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाला है।
राहत भत्ता बढ़ाने का हो सकता है ऐलान?
सूत्रों के मुताबिक, ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि देश की सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता और राहत भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। बता दें, इस बार महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक की बढ़त हो सकती है।
Created On :   1 Oct 2025 4:47 PM IST