Darjeeling Bridge Collapsed: दार्जिलिंग में भूस्खलन के बाद बचाव कार्य जारी, जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आई प्रतिक्रिया

दार्जिलिंग में भूस्खलन के बाद बचाव कार्य जारी, जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आई प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के चलते दार्जिलिंग में भूस्खलन और पुल टूटने जैसी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस आपदा की घड़ी के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार (5 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही, घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना भी की है।

प्रेसिडेंट मुर्मू का रिएक्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई दुखद जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं बचाव एवं राहत कार्यों की सफलता की प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने पुल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बचाव काम में जुटा स्थानीय प्रशासन

जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल ने राहत बचाव काम शुरू कर दिया है। लेकिन तेज बारिश होने की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। स्लिप वाली सड़कों पर राहत बचाव कार्य करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी और नदी के किनारों पर ना जाने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन सब हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार भी शामिल हैं। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार की सुबह तक उप-हिमालयी और पश्चिम बंगाल में भारी से भी ज्यादा तेज बारिश हो सकती है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति आ सकती है।

Created On :   5 Oct 2025 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story