डिजिटल जनगणना: हरियाणा के तीन जिलों फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में प्री-टेस्ट का आयोजन ,रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने किया निरीक्षण

हरियाणा के तीन जिलों फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में प्री-टेस्ट का आयोजन ,रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने किया निरीक्षण
फरीदाबाद ने देश का पहला डिजिटल जनगणना परीक्षण केंद्र बनकर एक नया चैप्टर लिखा है। सभी विभागों के समन्वय से यह कार्य अत्यंत कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में ने आज सेक्टर-29 में आयोजित डिजिटल जनगणना पूर्व-परीक्षण (प्री टेस्ट सेंसस 2027) का निरीक्षण किया। इस मौके पर Census संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के डायरेक्टर और उपायुक्त भी मौजूद रहे।

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की यह पहली डिजिटल Census होगी, जिसमें डाटा मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए से सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे आंकड़ों की सटीकता बढ़ेगी और प्रोसेस अधिक पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा कि यह प्री टेस्ट सेंसस आगामी जनगणना की तैयारियों को परखने का एक महत्वपूर्ण स्टेप है।

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने कहा हरियाणा के तीन जिलों फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में डिजिटल Census प्री-टेस्ट चल रहा है। सभी आंकड़ों का जियो-टैगिंग 15 नवंबर तक कम्प्लीट कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि फरीदाबाद ने देश का पहला डिजिटल जनगणना परीक्षण केंद्र बनकर एक नया चैप्टर लिखा है। सभी विभागों के समन्वय से यह कार्य अत्यंत कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

Created On :   12 Nov 2025 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story