US Visa Process: अमेरिकी वीजा प्रक्रिया पर क्यों नाराज हुए भारतीय विदेश मंत्री? द्विपक्षीय वार्ता में उठाया मुद्दा, अमेरिका ने दिया जवाब

अमेरिकी वीजा प्रक्रिया पर क्यों नाराज हुए भारतीय विदेश मंत्री? द्विपक्षीय वार्ता में उठाया मुद्दा, अमेरिका ने दिया जवाब
अमेरिका के विदेश मार्के रूबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी वीजा की प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाजारजी जाहिर की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मार्के रूबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी वीजा की प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाजारजी जाहिर की है। ये मुद्दा उन्होंने मुलाकात के दौरान उठाया है। इस मुलाकात के बाद नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस में भारतीय विदेश मंत्री ने बताया कि वैध भारतीय यात्रियों को अमेरिका वीजा लेने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर व्यापार, तकनीक और रिसर्च सहयोग पर पड़ सकता है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने साफ करते हुए कहा कि इस व्यवस्था को बनाते समय भारत को ध्यान में रखते हुए नहीं की गई है, बल्कि वैश्विक स्तर पर यह व्यवस्था लागू है।

वीजा में देरी चिंता का विषय

जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों की मजबूती के लिए लोगों का जुड़ाव है। उन्होंने आगे मार्को रूबियो को बताया कि वैध यात्रियों को वीजा जारी करने में आ रही समस्याओं की चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अवैध और अनियमित प्रवासन को रोकने में सहयोग कर रहा है, लेकिन इस कारण वैध यात्री प्रभावित नहीं होना चाहिए।

कानूनी प्रक्रिया को आसान बनाने की जरूत

भारतीय विदेश मंत्री आगे बताते हैं कि वीजा प्रोसेस में देरी और जटिलताओं का असर दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीकी साझेदारी और रिसर्च सहयोग पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट, प्रोफेशनल और कारोबारी अमेरिका की यात्रा पर पहुंचते हैं, ऐसे में उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें आसान बनाए रखने की बहुत जरूरत है।

वीजी व्यवस्था पर मार्को की प्रतिक्रिया

जयशंकर की इन टिप्पणियों पर मार्को रूबियो ने कहा कि यह व्यवस्था सिर्फ भारत के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि पूरी दुनिया पर लागू होती है। उन्होंने आगे कहा, "यह ऐसा सिस्टम नहीं है जो भारत को टारगेट कर रहा हो। यह वैश्विक स्तर पर लागू हो रही प्रक्रिया है। फिलहाल हम एक संक्रमण काल से गुजर रहे हैं और ऐसे समय में कुछ परेशानियां आना स्वाभाविक है।"

Created On :   24 May 2026 5:28 PM IST

Tags

Next Story