Javed Akhtar: पाकिस्तानी राष्ट्रपति को जावेद अख्तर ने दिखाया आईना, 10 परसेंट की आबादी को लेकर की थी टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के मशहूर स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को मुंह-तोड़ जवाब दिया है। हाल ही में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हिंदू अल्पसंख्यकों लेकर बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने मिस्टर 10 परसेंट वाली छवि को लेकर टिप्पणी की थी। जिसकी को लेकर जावेद अख्तर ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वह समझते हैं कि जरदारी हमेशा हर इस चीज के प्रति असंवेदनशील रहे हैं, जो 10 फिसदी से कम रही है।
यह भी पढ़े -मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मध्य प्रदेश के यूसीसी कानून को बताया संविधान विरोधी, कहा- मुसलमान मानने को बाध्य नहीं
जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बयान को लेकर शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने जरदारी को निशाना बनाते हुए लिखा, "पाकिस्तान के मिस्टर जरदारी, जो बेनजीर भुट्टो से शादी के बाद सुर्खियों में आए थे, कहते हैं कि वे अपने देश में 3-4 प्रतिशत हिंदुओं की जनसंख्या को बर्दाश्त करते हैं, तो मिस्टर जरदारी मैं समझ सकता हूं कि आप हमेशा हर उस चीज के प्रति अंसवेदनशील रहे हैं, जो 10 परसेंट से कम होता है।"
जरदारी का भाषण वायरल
बताते चलें कि यह विवाद पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त, 2026) पर आयोजित एक कार्यक्रम से शुरू हुआ है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जरादरी दावा करते हैं कि पाकिस्तान और वहां के मुस्लिम बहुसंख्यक की आबादी 3-4 प्रतिशत हिंदूओं की है, जिसे पाकिस्तान सरकार बर्दाश्त करती है।
वीडियो में जरदारी ने क्या कहा?
इस वायरल वीडियो में जरदारी करते हैं, "भारतीयों का नजरिया अलग है. उनके दिमाग में अपना एजेंडा है। वे अखंड भारत में विश्वास करते हैं, लेकिन बीच में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे वे भूल गए हैं।" वो आगे करते हैं, "हम मुसलमान है, वे नहीं है, लेकिन हम ऐसे मुसलमान हैं, जिनकी मानसिकता है कि हम पाकिस्तान में 3-4 प्रतिशथ हिंदू जनसंख्या को बर्दाश्त करते हैं। वे उतने ही आजाद और अच्छे हैं, जितने कहीं और थे। वे उनके साथ रहने के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे।"
Created On :   16 Aug 2026 9:25 PM IST













