Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास ने साधा निशाना, तंज कसते हुए कहा- 'जब कॉकरोच बना है तो उसको मारने की दवा भी...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के जाने-माने कवि और लेखकर कुमार विश्वासन उत्तराखंड दौरे पर गए हैं। उधर जाकर उन्होंने एक कार्यक्रम के समय ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चल रही है। देहरादून में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। उन्होंने अपने ही अंदाज में एक बड़ी बात कही है।
कॉकरोच पर सुनाई कहानी
कार्यक्रम के समय कुमार विश्वास ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मां उन्हें कॉकरोच के बारे में समझाया करती थीं। उन्होंने कहा है कि कॉकरोच हमेशा ही अंधेरे कोनों में रहता है, झुंड में घूमता है और घर की अच्छी चीजों को खराब करता है। उन्होंने आगे कहा है कि ये गंदगी में पनपता है और जहां जाता है वहां भी नुकसान ही करता है। इसके साथ उन्होंने कहा जैसे घर में कॉकरोच खत्म करने के लिए दवा का इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही देश में भी अगर ऐसे कॉकरोच पैदा हो गए हैं तो उनसे निपटने का तरीका भी मौजूद है।
यह भी पढ़े -अब छोटे शहरों से चमकेंगे बड़े सितारे, अलीगढ़ में 13,000 स्क्वायर मीटर में तैयार विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
लोगों को दी सलाह
कुमार विश्वास ने भाषण देते हुए लोगों को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि 'हिट' अपना काम ठीक से कर रहा है। उनके इतना कहते ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं।
यह भी पढ़े -'जल्द ही दुनिया को मिलने वाली है गुड न्यूज' भारत में ईरान जंग पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रतिक्रिया
कुमार विश्वास का ये बयान अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है। कई लोग इसको मौजूदा राजनीतिक माहौल से भी जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसको सिर्फ सार्काज्म बता रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके इस बयान के बाद ही राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Created On :   24 May 2026 7:55 PM IST












