मौसम अपडेट: नवंबर में कांप उठा मध्य प्रदेश! 23 जिलों में शीतलहर का भारी अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। देश के मध्य प्रदेश में भी बर्फीली हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है, दिन के वक्त सर्द हवाएं और रात के समय सिहरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों तक शीतलहर की चेतावनी है। इसी बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को भोपाल और इंदौर के साथ-साथ करीब 23 अन्य जिलों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
इस बार पड़ रही कड़ाके की ठंड
इस बार ठंड ने नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। भोपाल और इंदौर में पारा 25 साल में सबसे नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। साथ ही उत्तरी हवाओं के चलते भी ठंड बढ़ रही है।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर आतंकवाद के खिलाफ कुलगाम और शोपियां में बड़ी कार्रवाई, 200 से अधिक ठिकानों पर छापे
पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गिर रहा तापमान
ठंड पूरे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गई है। इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल के अलावा अन्य जिले शामिल हैं। तापमान के बारे में जानें तो, न्यूनतम तापमान लगातार 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -अदाणी सीमेंट डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए दुनिया की पहली इंडस्ट्रियल ग्रेड कूलब्रुक टेक का उपयोग करेगा
कैसा है प्रदेश का हाल?
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है तब भी मध्य प्रदेश का तापमान शिमला, मसूरी और देहरादून से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है।
Created On :   12 Nov 2025 12:08 PM IST












