Marco Rubio India Visit: NSA अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच बैठक, रक्षा, सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के चार दिवसीय दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आए हुए हैं। इस दौरान रविवार को उनकी मुलाकात नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीकी सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बातचीत में TRUST पहल को भी शामिल किया गया था।
यह भी पढ़े -'जल्द ही दुनिया को मिलने वाली है गुड न्यूज' भारत में ईरान जंग पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत
इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बैठक को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया, "भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने आज रविवार (24 मई) को अमेरिकी विदेश मंत्री, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सहित अन्य अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीकी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर गंभीर और विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें TRUST पहल भी शामिल रही।"
यह भी पढ़े -अमेरिकी वीजा प्रक्रिया पर क्यों नाराज हुए भारतीय विदेश मंत्री? द्विपक्षीय वार्ता में उठाया मुद्दा, अमेरिका ने दिया जवाब
वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा
मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया, "दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Global Strategic Partnership) को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दोहराया। इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अमेरिकी विदेश मंत्री ने बैठक के दौरान कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।"
संयुक्त पीसी में रूबियो ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मार्को रूबियो ने रविवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान मार्को का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय का अहम योगदान है। उन्होंने आगे कहा, "अमेरिका एक बहुत स्वागत करने वाला देश है। हमारा देश दुनिया भर से आए लोगों से समृद्ध हुआ है। वे अमेरिका आए, अमेरिकी बने, हमारी जीवनशैली में घुल-मिल गए और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।"
उनका आगे कहना है, "मैं इस बात से सहमत हूं कि भारतीयों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर से ज्यादा का योगदान दिया है और हम चाहते हैं कि यह संख्या आगे भी बढ़ते रहे।"
Created On :   24 May 2026 10:28 PM IST











