मिशन मून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा एलान, 'लैंडिंग प्वाइंट को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा', 23 अगस्त को देश मनाएगा 'स्पेस नेशनल डे'

मिशन मून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा एलान, लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा, 23 अगस्त को देश मनाएगा स्पेस नेशनल डे
  • पीएम ने वैज्ञानिकों को किया संबोधित
  • चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्वाइंट को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा

डिजिटल डेस्क,बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत बड़ा एलान किया है। पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स से देश के वैज्ञानिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-3, चांद पर उतरा है उसे 'शिव शक्ति' के रूप में जाना जाएगा। साथ ही पीएम ने यह भी एलान किया कि 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। जबकि चंद्रयान 2 की लैंडिंग प्वाइंट को 'तिरंगा प्वाइंट' कहा जाएगा।

दो देशों ( दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस) के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी सीधे बेंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद वह वैज्ञानिकों से मिलने इसरो परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने इसका ऐलान किया है। भारत ने बीते दिन यानी 23 अगस्त को अपना मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करा दी थी। जिसके बाद से ही भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो को चारों तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। भारत विश्व का पहला ऐसा देश है जिसने चांद की दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान सफल तरीके से उतारा है। साथ ही इस मिशन के सफल होने से हम चौथे ऐसे देश भी बन गए हैं जिसने बिना किसी बाधा के चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग किए हैं।

पीएम मोदी का बड़ा एलान

पीएम मोदी इसरो मुख्यालय पहुंच कर वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा, जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने आगे कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा

पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 का जिक्र करते हुए कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब 'तिरंगा' कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। पीएम मोदी ने महिला वैज्ञानिकों का जिक्र करते हुए कहा, चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। यह 'शिवशक्ति' प्वाइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है। मानवता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

Created On :   26 Aug 2023 3:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story